क्या आप कैन्सर से सुरक्षित हैं??
जवाब दे।
जवाब दे।
an imotional support group to cancer patient
कैंसर सबसे भयावह बीमारियों में से एक है और पूरी दुनिया में हो रही मौतों काकी एक अहम वजह भी। और कैंसर को लेकर मौजूद इस दर की सबसे बड़ी वजह है इसे लेकर फैली ग़लतफहमियाँ जो आज भी कैंसर के मरीजों और समाज के दूसरे लोगों को ग़लत दिशा में सोचने पर मजबूर करती हैं।
मिथक 1: कैंसर का कोई इलाज नहीं। इलाज बस मौत की तारीख को आगे बढ़ा सकता है।
सत्य-तथ्य: शुरुआती डायग्नोसिस और सही उपचार नीतियों के द्वारा कैंसर के एक तिहाई सामान्य केसों को रोका और ठीक किया जा सकता है। कैंसर से बचने वालों पर वर्ष 2008 में हुए सर्वेक्षण आंकड़ों के अनुसार भारते में कैंसर से हुई मौतों की संख्या 6। 5 लाख थी। यह संख्या वर्ष 2010 में घटकर 5। 6 लाख हो गयी। हालांकि यह कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं है पर इसमें कोइ शक नहीं कि मृत्यु की संख्या में गिरावट हुई है। कैंसर से बचने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कैंसर उपचारों के लिए आई हुई नई तकनीकों के बाद कैंसर के मरीजों की ज़िंदगी में आशातीत बदलाव लाए जा सकते हैं।
मिथक 2: आप कैंसर होने के खतरे को काबू नहीं कर सकते।
सत्य-तथ्य: कोई ऐसी जादुई छड़ी नहीं है जो कैंसर की पूरी रोकथाम कर सके, पर अगर आप जागरूक हैं तो जीवनशैली और अपने आहार में थोड़े बदलाव लाकर आप कैंसर होने की आशंकाओं पर लगाम लगा सकते हैं।
मिथक 3: यदि आपके परिवार में कोइ कैंसर पीड़ित नहीं है तो आपको इसके लिए फिक्रमंद होने की कोई ज़रुरत नहीं
सत्य-तथ्य: यह सच है कि कैंसर आनुवांशिक है, पर केवल 5 से 10 प्रतिशत कैंसर ही जीन के ज़रिए आते हैं। दरअसल कैंसर पैदा करने वाली जीन में आई तब्दीली वह अहम वजह है जो ज़िंदगी भर कैंसर पैदा करने का खतरा बनाती है। ये बदलाव मूल रूप से धुम्रपान, तम्बाकू सेवन, रेडिएशन और विभिन्न रसायनों से सामना होने की वजह से होते हैं।
मिथक 4: डियोडोरेंट, ऐंटीपर्सपिरेंट और हेयर कलर या डाई के बहुधा उपयोग से कैंसर हो सकता है।
सत्य-तथ्य: ऐसे वैज्ञानिक साक्ष्य हैं कि इन चीज़ों का इस्तेमाल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। रसायनों का इस्तेमाल शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदेह हो सकता है, पर निश्चित रूप से इससे कैंसर नहीं होता।
मिथक 5: उपचार तकनीक में हुए विकास के बावजूद सारे कैंसर दर्दनाक होते हैं।
सत्य-तथ्य: कैंसर से जूझ रहे मरीजों में दर्द एक सामान्य बात है। पर, पेन मैनेजमेंट तकनीकों में हुई तरक्की असाधारण है और 95 प्रतिशत कैंसर केसों में कैंसर के दर्द से निजात मिल सकता है।
मिथक 6: रिसायकल किए गए प्लास्टिक कैन का पानी या लम्बे समय से कार में रखा हुआ बोतलबंद पानी वहाँ रिसने वाले रसायनों के संपर्क में आकर कैंसरकारी हो सकता है।
सत्य-तथ्य: इनमें से कोई भी बात सही नहीं है। अमेरिकी कैंसर सोसाइटी और कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार रीसायकल प्लास्टिक से बने पानी के बोतलों और बोतलबंद पानी से कैंसर का खतरा बिलकुल भी नहीं है।
मिथक 7: कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी करवाना कैंसर होने से भी ज्यादा बुरा है।
सत्य-तथ्य: कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के अपने साइड-इफेक्ट्स ज़रूर हैं और कई बार वे अनचाहे लग सकते हैं पर हाल में हुए तकनीकी विकास के बाद कीमोथेरेपी की दवाएं या दूसरे उपचारों को बर्दाश्त कर पाना ज़्यादा आसान हो गया है। कैंसर के उपचार में साइड-इफेक्ट्स को कम करने और जीवनस्तर को सुधारने के बहुत से तरीके हैं।
मिथक 8: सनस्क्रीन लोशन का रोजाना इस्तेमाल त्वचा में होने वाले कैंसर से बचा सकता है ।
सत्य-तथ्य: रोजाना सनस्क्रीन इस्तेमाल करना एक अच्छी आदत है क्योंकि ये आपको सूरज के अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है। संभव है ये कैंसर के खतरे को कम करे पर हम कैंसर के खतरे को ख़त्म करने के लिए पूरी तरह सनस्क्रीन आश्रित नहीं रह सकते।
मिथक 9: रोज़ एक-दो सिगरेट पीने से कैंसर नहीं होता।
सत्य-तथ्य: दुनिया भर में आज भी कैंसर के सबसे अहम वजहों में से एक धुम्रपान ही है। शोधकर्मियों की मानें तो कैंसर रिस्क और स्मोकिंग के बीच गहरा सम्बन्ध है। आप भले ही बीस सिगरेट से दो सिगरेट पर आ जाएं, पर धुम्रपान से जुड़ी बीमारियों (जैसे कैंसर, ह्रदय रोग, फेफड़ों का खराब होना, टीबी) से होने वाली आपकी आशंकित मृत्यु का खतरा केवल पांच प्रतिशत तक कम होता है।
मिथक 10: मोबाइल फोन्स का लगातार इस्तेमाल ब्रेन कैंसर दे सकता है।
सत्य-तथ्य: मोबाइल फोन का लगातार इस्तेमाल तो खैर वैसे भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके कान के लिए नुकसानदेह है। पर मोबाइल फोन उपयोग करने का ब्रेन कैंसर से कोइ कनेक्शन आज तक सत्यापित नहीं हो सका है। विभिन्न देशों के शोधाकर्मियों ने हज़ारों मोबाइल फोन उपभोक्ताओं पर इस बाबत अध्ययन किए पर इस दिशा में कोई ठोस प्रमाण अब तक नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने अभी तक ऐसी आशंका को सिरे से खारिज भी नहीं किया है। पर इस खतरे की पुष्टि के लिए और अधिक शोध की ज़रुरत है।

कैंसर के मरीज़ों में S100A4 जीन की मात्रा ज़्यादा होती है. अगर कैंसर के मरीज़ के खून में इस जीन की मात्रा का पता लगा लिया जाए, तो कैंसर के इलाज में मदद मिलेगी