जल्दी चलेगा कैंसर का पता
आंत और पेट के कैंसर से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है
वैज्ञानिकों ने दो नए टेस्ट विकसित किए हैं जिनकी मदद से आंत और पेट के कैंसर के बारे में अब और जल्द पता लग जाएगा.
आंत और पेट के कैंसर बेहद ख़तरनाक माने जाते हैं और उनसे बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है.बेल्जियम की फ़र्म आंकोमेथाइलोम ने पहला टेस्ट विकसित किया है जबकि दूसरा टेस्ट जर्मनी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है.
इन दोनो टेस्ट में ख़ून के नमूनों की मदद से कैंसर का पता लगाया जाता है.
कोलोनोस्कोपी जैसे पहले के टेस्ट की तुलना में जो नई पद्धति विकसित हुई है उसमें बड़े ऑपरेशन की ज़रूरत नहीं पड़ती.
अमरीका और यूरोप में आंत के कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है. कैंसर से जितनी मौतें होती हैं उनमें आंत का कैंसर दूसरा सबसे बड़ा कारण है.
कैंसर के मरीज़ों में S100A4 जीन की मात्रा ज़्यादा होती है. अगर कैंसर के मरीज़ के खून में इस जीन की मात्रा का पता लगा लिया जाए, तो कैंसर के इलाज में मदद मिलेगी
उलरिक स्टेन
उलरिक स्टेन ने अपनी खोज को बर्लिन की इको-एस्मो यूरोपियन कांग्रेस में पेश किया था.
वो कहती हैं, “कैंसर के मरीज़ों में S100A4 जीन की मात्रा ज़्यादा होती है. अगर कैंसर के मरीज़ के ख़ून में इस जीन की मात्रा का पता लगा लिया जाए, तो कैंसर के इलाज में मदद मिलेगी.”
रॉटरडैम के इरैज़मस विश्वविद्यालय के अर्नस्ट क्यूपर्स का कहना है कि इस टेस्ट से कैंसर की जाँच को एक आसान तरीक़े से करने में मदद मिलेगी. क्यूपर्स खुद इस शोध में शामिल नहीं थे.
कैसे सामान्य सा संक्रमण बन सकता है कैंसर
शनिवार, 8 दिसंबर, 2012 को 17:44 IST तक के समाचार
बर्किट लिमफोमा कैंसर से पीड़ित एक बच्ची.
अफ्रीका में संक्रमण से होने वाले कैंसर पीड़ितों की संख्या काफ़ी है. ये बुरी ख़बर है.
लेकिन अच्छी ख़बर ये है कि सैद्धांतिक रूप में टीके से इसकी रोकथाम हो सकती है.यहां के बच्चों में ये बीमारी आम बात होती जा रही है.
इस कैंसर में चेहरे और पेट के कुछ हिस्से फुल जाते हैं और बेइंतहा दर्द होने लगता है.
कैंसर का नाम बर्किट क्यों?
करीब 50 साल पूर्व आयरलैंड के एक डॉक्टर डेनिस बर्किट युगांडा आए थे और यहां पर एक मेडिकल सेंटर खोला था.उन्होंने पहली बार इस बीमारी को कैंसर के तौर पर परिभाषित किया.
बर्किट के क्लिनिक में पेट और मुहं फुले हुए बच्चे काफी संख्या में आने लगे. हालांकि बर्किट ने अपने देश में इस तरह की बीमारी कभी नहीं देखी थी.
डॉक्टर डेनिस बर्किट ने ही पहली बार इस बीमारी को पहचाना था.
आज हालात ये है कि युगांडा कैंसर संस्थान के अधिकांश बेड पर ‘बर्किट लिम्फोमा’से पीड़ित बच्चे होते मिलते हैं.
कैसे होता है ये कैंसर
मध्य अफ्रीका में इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रकोप बताया जाता है.कैंसर का इलाज करने वाले डॉक्टर अब्राहम ओमोडिंग कहते हैं, “बर्किट लिम्फोमा के लिए ‘एप्सटेन बर’ नाम का वायरस जिम्मेदार होता है.”
‘एप्सटेन बर’ एक ऐसा वायरस है जो मोनोन्यू्क्लियोसिस या गले में बुखार के साथ बर्किट लिम्फोमा नामक कैंसर को दावत देता है.
संक्रमण और कैंसर
- एच पायलोरी- पेट का कैंसर
- पैरासाइट- ब्लैडर कैंसर
- एचपीवी- सरवाइकल कैंसर
- हेपेटाइटिस बी- लिवर कैंसर
- कपोसी स्कोर्मा- ट्यूमर(कैंसर)
इसके अलावा दूसरे संक्रमण भी कैंसर को बढ़ावा दे सकता है.
युगांडा में एचआईवी पॉजिटिव की संख्या काफी है और यहां 'कपोसी सर्कोमा' एक महामारी की तरह है.
ओमोडिंग कहते हैं वाइरस से होने वाले कैंसर यहां आम बात है.
स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें
मेडिकल जर्नल लॉन्सेट ऑन्कोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अमरीका में 25 में से एक मामला ऐसा होता है जब किसी को संक्रमण से कैंसर हो.जबकि, विकासशील देशों में हर चार में से एक कैंसर पीड़ित को संक्रमण की वजह से कैंसर होता है.
और इसके पीछे की वजह ये है कि विकासशील देशों में स्वच्छता को लेकर बेहद लापरवाही बरती जाती है.
अमरीका के सिएटल स्थित ‘फ्रेड हचिन्सन कैंसर शोध संस्थान’ में वैज्ञानिक वायरस से होने वाले कैंसर पर शोध कर रहे हैं.
एचआईवी का टीका लगाती डॉक्टर. युगांडा में एचआईवी पॉजीटिव की बहुतायत है.
दरअसल, वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर ये पता लग गया है कि इस वायरस से कैंसर बढ़ता है तो निश्चित तौर पर वायरस खत्म करते ही कैंसर का खतरा टल जाएगा.
यहां तक कि 'एचपीवी वैक्सिन' के साथ भी इसी विधि को अपनाया गया है. 'एचपीवी' जिससे 'सरवाइकल कैंसर' होता है, उसे खत्म करने के लिए ही एचपीवी टीका लगाया जाता है और इस तरह से सरवाइकल कैंसर से निजात मिल रही है.
'हेपेटाइटिस बी' के लिए भी टीके का इस्तेमाल हुआ और 1990 के दौर में चीन में इसका खासा असर भी देखने को मिला.
लेकिन, युगांडा के बच्चों को बर्किट लिम्फोमा से बचाने के लिए जो टीका चाहिए वो अभी विकसित नहीं हुआ है लेकिन वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं.
No comments:
Post a Comment