उंगली बताती है, कैंसर का खतरा
आप सोच रहे होंगे कि
किसी व्यक्ति को कैंसर का खतरा है या नहीं, यह उंगलीकैसे बता सकती है।
लेकिन शोधकर्ताओं की मानें तो यह सच है कि कैंसर का राज आपकी उंगलीमें ही
छिपा होता है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि किसी पुरूष के दाएं हाथ की
अनामिका उंगली(रिंग फिंगर) यदि अंगूठे के पास स्थित तर्जनी उंगली(इंडेक्स
फिंगर) से लंबी होती है, तो उस पुरूष में प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा आम
पुरूषों के मुकाबले तीन गुना तक अधिक होता है। वहीं, रिंग फिंगर की लंबाई
यदि इंडेक्स फिंगर के बराबर हो तो, ऎसे पुरूषों के प्रोस्टेट कैंसर का
शिकार बनने की आशंका काफी कम रहती है।
शोधकर्ताओं की मानें तो पुरूषों की उंगलीका लंबा या छोटा होने को कैंसर से ग्रस्त होने से पहले संकेत के रूप में देखा जा सकता है। कैंसर के बारे में जानकारियां जुटाने के मकसद से किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने पुरूषों के ब्लड टेस्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। शोध में पाया गया कि जिन पुरूषों की दाहिने हाथ की रिंग फिंगर उनकी इंडेक्स फिंगर से लंबी थी, उनके खून के नमूनों में प्रोस्टेट स्पेसफिक एंटिजेन (पीएसए) का स्तर अधिक था। उल्लेखनीय है कि कैंसरग्रस्त होने पर खून में पीएसए का स्तर बहुत ज्यादा होता है।
वैज्ञानिकों की मानें तो पुरूषों की दाहिने हाथ की ऊंगलियां उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के प्रति काफी सक्रिय होते हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने दाहिने हाथ ही ऊंगलियों की लंबाई के आधार पर यह अध्ययन किया। गौरतलब है कि अब तक जितने भी शोध हुए हैं, उनमें अधिकतर में पुरूषों में रिंग फिंगर के लंबा होने को लाभदायक माना गया है। यह ऎसा पहला शोध है जिसमें पुरूषों की ऊंगलियों की लंबाई और कैंसर के बीच संबंध का खुलासा हुआ है।
by _

No comments:
Post a Comment